25 साल का हुआ 2 सिर वाला स्विट्ज़रलैंड का दुर्लभ कछुआ
स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में नैचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम में रह रहा जैनुस नामक दो सिर वाला दुर्लभ कछुआ 25 साल का हो गया है। बतौर खबर, म्यूज़ियम के कर्मचारी इस कछुए को रोज़ाना ग्रीन टी और कैमोमाइल से नहलाते हैं और नियमित उसकी मालिश करते हैं। गौरतलब है कि इस कछुए के पास दो सिर के अलावा दो फेफड़े भी हैं।


