25-वर्षीय महिला के अपहरण के आरोप में बिहार में बीजेपी विधायक के खिलाफ केस दर्ज
बिहार पुलिस के अनुसार, लौरिया सीट (पश्चिम चंपारण) से बीजेपी विधायक विनय बिहारी व 2 अन्य के खिलाफ 25-वर्षीय महिला के अपहरण को लेकर केस दर्ज किया गया है। महिला की मां ने कहा, "उन्होंने (बिहारी) मुझे धमकाया और कहा कि मेरी बेटी उनके भतीजे राजीव सिंह के साथ है।" बकौल बिहारी, "वे (महिला व भतीजा) घर से भागे हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


