26/11 हमलों के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा ने स्वीकार की पाकिस्तानी सेना का एजेंट होने की बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा ने मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। राणा ने बताया कि वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद राणा ने कहा कि उसने व उसके दोस्त डेविड कोलमैन हेडली ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कई बार ट्रेनिंग ली थी।
read more at हिन्दुस्तान


