26/11 हमले के दौरान कसाब को पकड़ने वाले 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगी अतिरिक्त वेतन वृद्धि
महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 मुंबई हमले के दौरान आतंकी अजमल कसाब को ज़िंदा पकड़ने वाले 15 पुलिसकर्मियों की टीम को अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का फैसला लिया है। एक पुलिसकर्मी ने कहा, "हमें खुशी है कि कम-से-कम हमारे प्रयासों का सम्मान किया जा रहा है।" वहीं, इन 15 पुलिसकर्मियों में से 5-6 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


