नासा के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 1:09 बजे (भारतीय समय) ब्लू व्हेल के साइज़ का एस्टेरॉयड 27,768 किलोमीटर/घंटे की गति से पृथ्वी के पास से गुज़रा। इस एस्टेरॉयड का नाम 2019 जेएन2 है और इसे नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट (एनईओ) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। एनईओ अंतरिक्ष की चट्टानें हैं जिनकी कक्षाएं उन्हें पृथ्वी के करीब लाती हैं।