28% पाकिस्तानियों का मानना है कि कोविड-19 महामारी अपने अंतिम पड़ाव में आ चुकी है: सर्वे
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने मार्केट रिसर्च कंपनी आईपीएसओएस के सर्वे के हवाले से बताया है कि 28% पाकिस्तानियों का मानना है कि कोविड-19 महामारी अपने अंतिम पड़ाव में आ चुकी है जबकि अन्य देशों में यह आंकड़ा 9% है। यह सर्वे पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, मलेशिया, तुर्की, भारत और अन्य देशों के 18-74 साल के 22,023 लोगों के बीच किया गया।
read more at Hindustan Times


