28 भारतीय क्रू के साथ जा रहे LPG टैंकर पर ईरानी जलक्षेत्र में हुआ हमला, सभी सुरक्षित
भारत के तेहरान स्थित दूतावास के अनुसार, मोज़ाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर DISHA पर शुक्रवार को ईरानी जलक्षेत्र में हमला हुआ। जहाज़ पर 28-भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं। दूतावास ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पुष्टि की है कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। गौरतलब है, पिछले महीने ऐसे हमलों में कई भारतीय मरीन्स की मौत हुई।
read more at Hindustan Times


