Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

28 वर्ष तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आज पृथ्वी से टकरा सकता है 2,300 किलो वज़नी सैटेलाइट

short by शिव / on Wednesday, 21 February, 2024
1995 में लॉन्च किए गए यूरोपीय सैटेलाइट ईआरएस-2 के बुधवार को पृथ्वी से टकराने की उम्मीद है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी के मुताबिक, सैटेलाइट का अधिकतर हिस्सा पृथ्वी के वातावरण के संपर्क में आने से जल जाएगा लेकिन कुछ हिस्से पृथ्वी पर गिर सकते हैं। करीब 2,300 किलोग्राम वज़नी ईआरएस-2 के मध्य अफ्रीका के पूर्वी तट पर गिरने का अनुमान है।
read more at The Independent