Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

29 व 30 जून को मणिपुर जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी: पार्टी महासचिव वेणुगोपाल

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 27 June, 2023
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया, "राहुल राहत शिविरों में जाएंगे और इम्फाल व चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों संग बातचीत करेंगे।" वहीं, मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।
read more at Twitter