Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2BHK फ्लैट ढूंढने में शख्स ने खर्चे ₹3.5 लाख, बताया कहां लगे कितने पैसे

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 10 May, 2026
गुरुग्राम में 2BHK फ्लैट ढूंढने वाले एक शख्स ने दावा किया कि उसने कुल ₹3.52 लाख खर्च किए। वायरल पोस्ट के मुताबिक, इसमें ₹45,000 ब्रोकरेज/₹4,200 कैब/₹3,100 खाने/₹400 कॉल-डेटा और ₹10,000 टोकन मनी शामिल थी। इसके अलावा ₹1.8-लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट और ₹90,000 पहले महीने का किराया भी देना पड़ा। शख्स के अनुसार, शिफ्टिंग से पहले ही इतनी बड़ी रकम खर्च हुई।
read more at Hindustan Times