3 घंटों के अंदर पुणे के 14 फ्लैट में हुई लूटपाट
पुणे ज़िले (महाराष्ट्र) के बारामती में गुरुवार को 4 लुटेरों के एक गैंग ने 3 घंटों के अंदर विभिन्न इमारतों के 14 फ्लैट में लूटपाट की जिनमें से अधिकतर में लोग नहीं रह रहे थे। पुलिस ने कार से आए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान करीब 200-ग्राम के सोने के आभूषण और ₹80,000 कैश लूटा गया।


