3 दिन का मृत बच्चा बैग में मिलने के 30 साल बाद US में हुई मां की पहचान, गई जेल
कैलिफॉर्निया (अमेरिका) के गैरिन रोड पर 3 दिसंबर 1994 को 3 दिन का एक मृत बच्चा एक बैग में लिपटा मिला था और तब उसकी मां की पहचान नहीं हो पाई थी। 30-साल बाद डीएनए टेक्नोलॉजी की मदद से अधिकारियों ने एक 60 साल की महिला को उस मृत बच्चे की मां मानकर उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।


