3 दिन पहले हुआ था दादी का निधन, खेलना नहीं चाहता था: शॉट-पुट रिकॉर्ड तोड़ने पर तजिंदरपाल
नैशनल इंटर-स्टेट सीनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 21.77 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शॉट-पुट में राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले भारतीय शॉट-पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर ने इस उपलब्धि को अपनी दिवंगत दादी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा, "3 दिन पहले मेरी दादी का निधन हो गया था। पहले तो मेरा मन था कि यह कॉम्पिटिशन न खेलूं।"


