3 पुलिसकर्मी मुझसे टकराए, भाग्यशाली हूं मात्र संदिग्ध हेयरलाइन क्रैक के साथ बच गया: चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया है, "जब तीन बड़े और भारी-भरकम पुलिसकर्मी आपसे टकराएं...और एक संदिग्ध हेयरलाइन क्रैक ही आए...तो आप भाग्यशाली हैं।" उन्होंने लिखा, "डॉक्टर्स ने कहा है कि अगर हेयरलाइन क्रैक है...तो यह लगभग 10 दिनों में...खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगा।" कांग्रेस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस द्वारा धक्कामुक्की के बाद उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर आया है।
read more at Times Now नवभारत


