Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

3 बार फोल्ड होने वाला फोन ला रहा है सैमसंग, इतनी हो सकती है कीमत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 2 September, 2025
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग तीन बार फोल्ड होने वाले फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। अटकलें हैं कि कंपनी इस फोन को दक्षिण कोरिया में 29 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन की कीमत लगभग ₹2,50,000 से अधिक हो सकती है। इसके अलावा सैमसंग एआई स्मार्ट ग्लास भी पेश कर सकता है।
read more at Times Now