Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

3 माह में लागू हो जाएगा जीपीएस आधारित सैटेलाइट टोल प्रोजेक्ट: नितिन गडकरी

short by रौनक राज / on Wednesday, 3 July, 2024
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि जीपीएस आधारित सैटेलाइट टोल प्रोजेक्ट 3 माह में लागू होगा। उन्होंने कहा, "3 महीने में 5,000 किलोमीटर का पहला प्रोजेक्ट चालू होगा…उसके बाद सभी जगह इसे लागू किया जाएगा।" इसमें वर्चुअल टोल बूथ्स की मदद से सैटेलाइट के ज़रिए गाड़ियों द्वारा तय दूरी की गणना कर टोल-टैक्स काटने का प्रावधान है।
read more at X