3 लोगों ने पकड़कर खोलीं आंखें फिर नहीं हो पाई नागा शख्स की ऑनलाइन KYC, मंत्री ने शेयर किया वीडियो
नागालैंड के मंत्री तेमजें इम्ना अलोंग ने X पर वीडियो शेयर किया है जिसमें एक नागा शख्स केवायसी बायोमेट्रिक ऐप से अपना वेरिफिकेशन कराने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो में वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए 3 लोग उंगलियों से उसकी आंखें खोलने की कोशिश करते दिखे फिर भी वेरिफिकेशन नहीं हो पाया। अलोंग ने लिखा, "संघर्ष असली है।"
read more at हिन्दुस्तान


