3 वर्षीय बच्चे को कर्नाटक में आवारा कुत्तों ने नोच डाला, मुंह में दबोचकर 30 मीटर तक घसीटा
विजयपुरा (कर्नाटक) में आवारा कुत्तों ने 3 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में 3 बच्चे भागते हुए दिखे जिसमें से एक को कुत्तों ने पकड़कर गिरा दिया और नोच डाला। एक कुत्ता बच्चे को करीब 30 मीटर तक मुंह में दबोच कर ले गया। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
read more at ABP न्यूज़


