3 वर्षीय बच्ची की बेंगलुरु में उसकी मां के 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड ने रेप के बाद की हत्या
बेंगलुरु में 3-वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या करने के आरोप में सोमवार को पीड़िता की मां के 26-वर्षीय बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मां ने अपने पति से अलग होने के बाद हाल ही में शराब के आदी आरोपी से दोस्ती की थी और आरोपी उसके साथ ही रह रहा था।


