3 साल तक शख्स के फेफड़ों में था 8 सेमी लंबा चाकू का टुकड़ा, ओडिशा में डॉक्टरों ने निकाला
बरहामपुर (ओडिशा) में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 24 वर्षीय शख्स के फेफड़ों से आठ सेंटीमीटर लंबा चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा निकाला है। यह टुकड़ा चाकूबाज़ी की घटना के बाद पिछले 3 वर्षों से उसके शरीर में था। 3 साल पहले उसकी गर्दन के बाएं हिस्से में चाकू मारा गया था।
read more at PTI


