3 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा
भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 3 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे। ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 'X' पर लिखा, "नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना 12 मई से भुवनेश्वर (ओडिशा) में शुरू होने वाली घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे।" गौरतलब है कि चोपड़ा ने पिछली बार घरेलू टूर्नामेंट मार्च 2021 में खेला था।
read more at भाषा


