30 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था दूसरा 'बच्चा', 4 घंटे की सर्जरी में निकला आधा किलो का भ्रूण
इंदौर (एमपी) में डॉक्टरों ने 30-दिन के बच्चे के पेट से करीब 500 ग्राम का अविकसित भ्रूण निकाला है। करीब 4-घंटे चली सर्जरी में निकाले गए भ्रूण के हाथ-पैर और रीढ़ की हड्डी के कुछ हिस्से विकसित हो चुके थे। यह दुर्लभ जन्मजात स्थिति 'फीटस-इन-फीटू' कहलाती है, जिसमें एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के शरीर के भीतर विकसित हो जाता है।
read more at News18 हिंदी


