Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

30 दिन में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में यूपी में 12 लोग गिरफ्तार

short by shashank mishra / on Friday, 8 October 2021
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने इस सिलसिले में गौतमबुद्ध नगर से महिला सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, बैनर, लैपटॉप व 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
read more at भाषा