Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

30 वर्षों में 96 बार ब्लड डोनेट कर ओडिशा के किशोर परिदा ने बचाईं कई ज़िंदगियां

short by Priyanka Verma / on Saturday, 13 June 2026
'दी बेटर इंडिया' के मुताबिक, ओडिशा के किशोर परिदा नामक शख्स ने पिछले 30 वर्षों में अब तक करीब 96 बार रक्तदान कर कई ज़िंदगियां बचाई हैं। किशोर ने 18-वर्ष की उम्र में पहली बार रक्तदान किया था जिससे एक गर्भवती महिला की जान बचाने में मदद मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन दूसरों को समर्पित करने की ठानी।
read more at The Better India