Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

30 वर्षों से अनसुलझी पहेली का निकाला हल, भारतीय मूल के ईशान चट्टोपाध्याय ने जीता गोल्डन अवॉर्ड

short by खुशी / on Wednesday, 18 June, 2025
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में असोसिएट प्रोफेसर भारतीय मूल के ईशान चट्टोपाध्याय ने थियोरेटिकल कंप्यूटर साइंस में गोल्डन अवॉर्ड-2025 जीता है। आईआईटी कानपुर से बीटेक करने वाले ईशान को 30-वर्षों से अनसुलझी कंप्यूटर साइंस की एक समस्या का हल निकालने के लिए अवॉर्ड मिला है। उन्होंने ऐसा सिस्टम बनाया जो 2 कमज़ोर रैंडम सोर्स से भी भरोसेमंद डेटा बना सकता है।
read more at Instagram