Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

30 वर्षीय शख्स ट्रेन की छत पर लेटकर 400 किमी का सफर कर पहुंचा कानपुर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 3 April, 2024
दिल्ली से गोरखपुर (यूपी) जा रही ट्रेन की छत पर लेटकर सोमवार को एक 30-वर्षीय शख्स करीब 400-किलोमीटर का सफर कर कानपुर पहुंच गया। उसे विद्युत लाइन बंद कर नीचे उतारा गया और इसके चलते 20 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था जिसे जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।