Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

30 साल के युवक ने ऑस्ट्रेलिया में 1 साल में कबाड़ बेचकर कमाए ₹56 लाख

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 10 July, 2024
सीएनबीसी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के 30-वर्षीय लियोनार्डो अर्बानो ने पिछले साल सिडनी में कूड़े के ढेर से ज़रूरी वस्तुएं ढूंढकर और उन्हें ऑनलाइन बेचकर 1,00,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर्स (₹56-लाख) कमाए थे। शख्स को कचरे में टीवी, फ्रिज, सोने से बनी ज्वेलरी, काउच, कॉफी मशीन और अन्य चीज़ें मिली थीं। लियोनार्डो ने बताया, "मुझे ये सब सामान कचरों के पहाड़ों में मिले।"