300+ पहिए वाले 'विशाल ट्रक' को देखने के लिए यूपी की सड़कों पर उमड़ी भीड़
चंदौली (यूपी) में शुक्रवार को 180-टन वज़नी वेसल लेकर नैशनल हाईवे से गुज़र रहे 308 पहियों वाले ट्रक को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वायरल वीडियो में लोग विशालकाय ट्रक के साथ-साथ चलते और उसकी तस्वीरें-वीडियो लेते दिखे। जानकारी के मुताबिक, बेल्जियम से समुद्र के रास्ते पहुंचे इस वेसल को लखीमपुर खीरी के बायोप्लास्टिक निर्माण प्लांट में लगाया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


