Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

300 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की 5वीं महिला क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 7 May, 2024
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 300 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की दूसरी व दुनिया की 5वीं खिलाड़ी बन गई हैं। 2009 में डेब्यू करने वाली हरमनप्रीत ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ 300वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। उनसे पहले मिताली राज (333), सूज़ी बेट्स (317), एलिस पेरी (314), शार्लट एडवर्ड्स (309) ने 300 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
read more at LatestLY