300 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बने भुवनेश्वर कुमार
आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार टी20 क्रिकेट में 300 मैच खेलने वाले भारत के पहले तेज़ गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को आईपीएल-2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 35 वर्षीय भुवनेश्वर ने इस प्रारूप में 24.92 की औसत से 316 विकेट लिए हैं। इस मामले में हार्दिक पंड्या दूसरे स्थान पर हैं।
read more at इंडिया टीवी


