300 लोगों को फर्ज़ी बीमा पॉलिसी बेचने के आरोप में नोएडा से 8 गिरफ्तार
नोेएडा पुलिस ने देशभर के 300 से अधिक लोगों को फर्ज़ी बीमा पॉलिसी बेचने के आरोप में अंतर्राज्यीय गिरोह के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गिरोह ने अब तक ₹8 करोड़ से ज़्यादा का फ्रॉड किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ₹47 लाख कैश, 1 बाइक, 4 कारें, लैपटॉप व 16 मोबाइल बरामद किए।
read more at ABP न्यूज़


