300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं मलयालम अभिनेत्री कनकलता का 63 साल की उम्र में निधन
मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कनकलता का सोमवार को तिरुवनंतपुरम (केरल) स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से पार्किंसंस और डिमेंशिया जैसी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने अपने करियर में विभिन्न भाषाओं की 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था जिनमें 'प्रियम' (2000) और 'किरीदम' (1989) शामिल हैं।
read more at लेटेस्टली


