31 जनवरी के बाद बंद हो जाएंगे अधूरी केवाईसी वाले फास्टैग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा है कि 31 जनवरी, 2024 से अधूरी केवाईसी वाले फास्टैग को बैलेंस होने के बावजूद बैंकों द्वारा बंद कर दिया जाएगा। एनएचएआई ने बताया कि लेटेस्ट फास्टैग की केवाईसी पूरी करवाकर उन्हें बंद होने से बचाया जा सकता है। बकौल एनएचएआई, केवल लेटेस्ट फास्टैग ऐक्टिव रहेंगे और अन्य को डीऐक्टिवेट/ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
read more at Hindustan Times


