Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से एग्ज़िट की नहीं होगी अनुमति

short by अंकित कुमार / on Thursday, 30 December 2021
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। बकौल डीएमआरसी, नववर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अंतिम मेट्रो रवाना होने तक स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी।
read more at ANI