32.5% गिरा टाटा की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट, 3% गिरे शेयर
डिज़ाइन ऐंड टेक फर्म टाटा एलेक्सी का नेट प्रॉफिट जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 32.5% गिरकर ₹154.8 करोड़ रहा जबकि रेवेन्यू 3.8% गिरकर ₹918 करोड़ रहा। इन नतीजों के बाद कंपनी का शेयर शुक्रवार को 3.09% गिरकर ₹5,401 पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के अनुसार, कंपनी दूसरी छमाही में ग्रोथ की गति बरकरार नहीं रख पाएगी।
read more at Financial Express


