32 वर्षीय इंजीनियर ने दी अनंत अंबानी की शादी में बम धमाके की धमकी, किया गया गिरफ्तार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह के दौरान सोशल मीडिया पर बम धमाके की धमकी देने के आरोप में 32 वर्षीय एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। एक बयान के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट से डर फैलने के बाद इसकी गहन जांच कर यह गिरफ्तारी की गई। समारोह में कई सेलेब्रिटीज़, नेता और कारोबारी पहुंचे थे।
read more at Hindustan Times


