32 साल तक करता रहा सरकारी नौकरी, रिटायरमेंट से 7 दिन पहले राजस्थान में पकड़ा गया फर्ज़ी शिक्षक
टोंक (राजस्थान) में 32 साल से सरकारी नौकरी कर रहे एक फर्ज़ी शिक्षक को रिटायरमेंट से 7 दिन पहले पकड़ा गया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने 1993 में फर्ज़ी बीएड डिग्री के ज़रिए तृतीय श्रेणी शिक्षक की नौकरी हासिल की थी और अब बतौर वरिष्ठ अध्यापक रिटायर होने वाला था। शिक्षा विभाग ने शख्स की नियुक्ति रद्द कर दी है।
read more at TV9 भारतवर्ष


