34 वर्षीय तमिल टीवी ऐक्टर लोकेश राजेंद्रन ने की खुदकुशी
फिल्ममेकर और तमिल टेलीविज़न क्षेत्र के 34 वर्षीय अभिनेता लोकेश राजेंद्रन ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। लोकेश के पिता ने बताया, "4 दिन पहले लोकेश की पत्नी ने तलाक का नोटिस भेजा था...वह डिप्रेशन में था...मैंने बेटे को अंतिम बार शुक्रवार को देखा था।" पुलिस ने बताया कि पारिवारिक मसलों के कारण लोकेश शराब के आदी हो गए थे।


