Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

34 वर्षीय भारतीय ने ट्रेडमिल पर लगातार 12 घंटों तक 68 किमी दौड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 12 April, 2024
राउरकेला (ओडिशा) के 34 वर्षीय सुमित सिंह ने मैनुअल ट्रेडमिल पर लगातार 12 घंटे दौड़कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुमित 12 मार्च को सुबह 8:15 बजे से रात 8:20 बजे तक ट्रेडमिल पर दौड़ते रहे और इस दौरान उन्होंने 68.04 किलोमीटर की दूरी तय की। इससे पहले वह एक महीने के भीतर 33 फुल मैराथन पूरी कर चुके हैं।