Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

35 साल पुराने कश्मीरी पंडित नर्स हत्याकांड को खोला गया, गैंगरेप के बाद की गई थी हत्या

short by Monika sharma / on Tuesday, 12 August, 2025
जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को श्रीनगर में 8 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 1990 में कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट के आतंकियों द्वारा अपहरण, गैंगरेप और हत्या के मामले से जुड़ी है। बकौल रिपोर्ट्स, छापेमारी जिन स्थानों पर हुई, उनमें जेकेएलएफ के पूर्व प्रमुख और हुर्रियत नेता यासीन मलिक का आवास भी शामिल है।