Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

3500 चीनियों को निकाल अब भारत में 1000 लोगों को नौकरी देगी US की यह बड़ी कंपनी

short by Tanya Jha / on Saturday, 27 September 2025
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय बैंकिंग कंपनी सिटीग्रुप ने हाल ही में अपने ग्लोबल तकनीकी कार्यबल की पुनर्रचना के तहत चीन में मौजूद लगभग 1,000 तकनीकी नौकरियां भारत के बिज़नेस सपोर्ट सेंटर्स में स्थानांतरित कर दी हैं। गौरतलब है, कंपनी ने चीन में 3,500 लोगों को नौकरी से निकालने के बाद यह कदम उठाया है। सिटीग्रुप के भारत में 33,000 कर्मचारी हैं।