36 साल बाद एजबैस्टन में किसी भारतीय ओपनर ने टेस्ट मैच में जड़ा अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल हुए पांचवें टेस्ट में बतौर ओपनर खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने भारत की दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा किया। 36 साल बाद एजबैस्टन (बर्मिंघम) के मैदान पर टेस्ट मैच में किसी भारतीय ओपनर ने अर्धशतक लगाया है। 3 जुलाई 1986 को सुनील गावस्कर ने एजबैस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 54 रनों की पारी खेली थी।
read more at ICC


