Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

36,000 से अधिक शो करने वाले मशहूर जादूगर ओ.पी. शर्मा का हुआ निधन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 16 October, 2022
36,000 से अधिक शो करने वाले मशहूर जादूगर ओ.पी. शर्मा का शनिवार रात कानपुर (उत्तर प्रदेश) के अस्पताल में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, शर्मा लंबे समय से बीमार थे और किडनी की बीमारी से उनका निधन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा कि शर्मा ने अपनी नायाब कला से दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया।