3-वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या के दोषी को गुजरात में घटना के एक महीने के अंदर हुई उम्रकैद
गांधीनगर (गुजरात) में एक पॉक्सो कोर्ट ने 3-वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या के दोषी शख्स को घटना के एक महीने के अंदर बुधवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई। शख्स ने 5 नवंबर की रात को वारदात को अंजाम दिया था। 7 नवंबर को उसकी गिरफ्तारी के 8 दिन के भीतर पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट दायर की।


