4 चौकीदारों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को एमपी में एक मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा
सागर (मध्य प्रदेश) की अदालत ने सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे उर्फ हल्कू को एक चौकीदार की हत्या को लेकर उम्रकैद, चोरी के लिए 10 साल और सबूतों को नष्ट करने को लेकर 3 साल की सज़ा सुनाई है। उसने चौकीदार का फोन चुराया था जो अहम सबूत बना। उसने 2022 में 5 दिनों में 4 चौकीदारों की हत्या की थी।
read more at ABP न्यूज़


