4 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-एनसीआर में ₹2.5/किलोग्राम बढ़ाई गई सीएनजी की कीमत
दिल्ली-एनसीआर में 4 दिनों के भीतर सीएनजी की कीमत में तीसरी बार ₹2.5/किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। गुरुवार को हुई वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹69.11/किलोग्राम हो गई है जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में ₹71.67/किलोग्राम हो गई है। वहीं, गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत बढ़कर ₹77.44/किलोग्राम हो गई है।
read more at ABP न्यूज़


