Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

4 फरवरी को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे?

short by विप्रांशु पंत / on Tuesday, 4 February, 2025
कैंसर पर जागरूकता फैलाने के लिए 'वर्ल्ड कैंसर डे' मनाया जाता है जिसकी शुरुआत 4 फरवरी, 2000 को पेरिस में यूनियन फॉर इंटरनैशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना, जागरूकता बढ़ाना और सरकारों, संगठनों और लोगों को इसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना था।