Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

4 महीने हो गए, सीएम को परवाह नहीं है कि मैं ज़िंदा हूं या मर गया: एमपी पेशाब कांड का पीड़ित

short by शिखा तोमर / on Thursday, 9 November, 2023
पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत ने पत्रकारों को बताया कि 4-महीने बीत गए लेकिन सीएम (शिवराज सिंह चौहान) को परवाह नहीं है कि मैं ज़िंदा हूं या मर गया। उन्होंने कहा, "भीम आर्मी में शामिल हो गया हूं क्योंकि सीएम ने मेरी मदद नहीं की।" गौरतलब है, सीएम ने 4-महीने पहले दशमत के पैर धोकर माफी मांगी थी।