4 साल पहले ‘हुई हत्या’, अब ज़िंदा मिला युवक; हत्या और अपहरण के आरोप में 3 लोग काट चुके जेल
बिहार के समस्तीपुर मे 4 साल पहले लापता हुआ मूक-बधिर युवक रविशंकर नोएडा में ज़िंदा मिला है। उसके अपहरण और हत्या की आशंका में तीन लोग जेल जा चुके थे। आरोपी पक्ष के लोगों ने ही नोएडा में रविशंकर को खोजा और थाने लेकर पहुंचे। पुलिस अब रविशंकर के बयान के आधार पर मामले की आगे जांच करेगी।
read more at TV9 भारतवर्ष


