4 साल पहले चीनी खाना छोड़ दिया था, इससे मेरी ज़िंदगी बदल गई: ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन
सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' फेम ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बताया है कि उन्होंने 4 वर्ष पहले चीनी, शहद और गुड़ खाना छोड़ दिया था। सौम्या ने बताया, "अब में सिर्फ फल, ड्राई फ्रूट्स और इनसे बनीं मीठी डिशेज़ खाती हूं।" उन्होंने बताया, "यह मेरे लिए 'गेम चेंजर' साबित हुआ और इस फैसले ने मेरी ज़िंदगी बदल दी है।"


